आईएमए सागर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ।डॉ. मोनिका जैन ने अध्यक्ष तथा डॉ. सौरभ जैन मैं सचिव का संभाला दायित्व ।नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन रहे मुख्य अतिथि, चिकित्सकों ने लिया संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया ।





 सागर - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), सागर शाखा की वर्ष 2026–27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में शहर के चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ जी.एस चौबे, डॉ अशोक सिंघाई , डॉ जयश्री चौक्से , डॉ राजेश जैन, डॉ विजय सोधिया, डॉ दीपांशु दुबे  सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) से हुआ, जिसमें चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन एवं चिकित्सा क्षेत्र की नवीन जानकारियों के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। 
समारोह के मुख्य अतिथि  विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने  सर्वप्रथम आईएमए सागर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन, सचिव डॉ. सौरभ जैन और पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज की रीढ़ हैं और चिकित्सा का पेशा केवल आजीविका नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का सबसे बड़ा माध्यम है। कठिन समय में भी अपनी जान जोखिम में डालकर जिस समर्पण से चिकित्सक लोगों की सेवा करना पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
विधायक श्री जैन ने कहा कि आईएमए जैसी संस्था चिकित्सकों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और चिकित्सकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में शासन-प्रशासन स्तर पर हर संभव सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे इसी समर्पण के साथ आमजन की सेवा करते रहें।
अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन ने सभी सदस्यों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। सदस्यों के हितों की रक्षा और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएँगे।
सचिव डॉ. सौरभ जैन ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का संकल्प है। उन्होंने चिकित्सकों के सम्मान की रक्षा, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और सागर में स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने चिकित्सकों और आमजन के बीच भरोसे के रिश्ते को और गहरा करने की बात कही। साथ ही सभी सदस्यों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई, ताकि आईएमए सागर नई ऊँचाइयों तक पहुँचे।
वर्ष 2026–27 के लिए डॉ. मोनिका जैन को अध्यक्ष तथा डॉ. सौरभ जैन को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची इस प्रकार है:
उपाध्यक्ष

डॉ. अनूप साहू डॉ. राजेश पटेलकोषाध्यक्ष
डॉ. के.के. शक्य संयुक्त सचिव डॉ. शरद तिवारी
डॉ. अचला जैन क्लिनिकल सचिव
 डॉ. जानवी मुखरैया डॉ. राहुल मुखरिया डॉ. मधुर जैन सेंट्रल वर्किंग कमेटी
डॉ. डी.के. पिप्पल डॉ. एस.के. सिंह डॉ. अनिल तिवारी कार्यकारिणी सदस्य

डॉ. रामानुज गुप्ता डॉ. अमिताभ जैन डॉ. संजीव महेश्वरीडॉ. रोहित नामदेव डॉ. रूपा अग्रवाल डॉ. ललित उपाध्याय स्टेट एग्जीक्यूटिव सदस्य
 डॉ. रविकांत अर्जारिया डॉ. देवेश पटरिया डॉ. संजीव मुखरैया डॉ. इशान दुबे सीडब्ल्यूसी सदस्य
डॉ. एस.एम. सिरोठिया (पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट)
डॉ. आर.डी. नन्होरिया (पूर्व स्टेट वाइस प्रेसिडेंट)
निर्वाचित स्टेट वाइस प्रेसिडेंट
 डॉ. नीना गिडियन एक्स-ऑफिशियो सदस्य डॉ. तलहा साद डॉ. रोशी जैन
समारोह में संगठन के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन के महत्व पर बल दिया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने चिकित्सकों के हितों की रक्षा, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने, जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाजोपयोगी स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post