सुशील पटेल बने अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ के जिलाध्यक्ष



सागर -भारतीय संस्कृति में गाय को अत्यंत पवित्र माना जाता है,लेकिन वर्तमान में गौवंश उपेक्षा का शिकार है. हर शहर में कई सारी गाय एवं गौवंश सड़कों पर लावारिस घूमते रहते है और दुर्घटनाओं का कारण बनते है. नागरिकों की सुरक्षा और गौमाता की सेवा को ध्यान में रख कर बनाए गए संगठन "अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ" के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज जैन ने श्री सुशील पटेल को सागर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया.श्री जैन का कहना है कि यदि आप गौ माता पर श्रद्धा नहीं भी रखते हो तो भी सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर पशुओं को बांध कर रखें.सैकड़ों गाएं हर वर्ष पालीथीन जैसे पदार्थ खा कर मृत्यु का शिकार हो जाती है. इसलिए गाय बैल इत्यादि अपने पास या निकट की गोशाला में रखें.अखिल भारतीय गौ रक्षा संगठन जल्द ही सागर में गौशाला खोलने वाला है.जिलाध्यक्ष पद पर सुशील पटेल की नियुक्ति होने पर इस मिशन को बढ़ावा मिलेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post