सागर -लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ किये गए है।
जिला स्तरीय उत्कृष्ट तथा विकासखण्ड स्तरीय मॉडल विद्यालयों में प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में वे विद्यार्थी भाग लेने के पात्र होंगे, जो वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं। चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश चयन परीक्षा की संभावित तिथि 8 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित है।
परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है, जो कियोस्क के माध्यम से जमा किया जा सकता हैं । आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल
www.mponline.gov.in पर किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर उपलब्ध है।