सागर - सागर में विश्वकर्मा समाज की बैठक श्री नवलकिशोर विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान उमंग वालपेपर हाउस अटल पार्क के सामने तिली रोड सागर में हुई जिसमें आगामी 31 जनवरी को श्री भगवान विश्वकर्मा जी का अवतरण दिवस यानी जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके उपलक्ष्य में सागर में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम भगवान विश्वकर्मा मंगल भवन धर्मश्री सागर मेे आयोजित किया जाएगा जिसमें श्री भगवान विश्वकर्मा जी की आरती विशेष हवन पूजन होगा एवं बाद मेे भंडारा प्रसादी वितरण होगा।एवं इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक संगोष्ठी एवं पूर्व मेे भगवान विश्वकर्मा जी की सुंदर झाकी एवं रैलियों का आयोजन करने वाली जिले की समितियों का सम्मान मंच से किया जाएगा।कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा,श्री जयंत विश्वकर्मा,विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य एड.श्री विनोद विश्वकर्मा,एड.श्री हरिशंकर विश्वकर्मा,श्री मनोज शर्मा,श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा,श्री भरत विश्वकर्मा,श्री नवल किशोर विश्वकर्मा,श्री कमलेश विश्वकर्मा, श्री राजू विश्वकर्मा,श्री कपिल लुहार,श्री रवि विश्वकर्मा,श्री इंद्राज विश्वकर्मा,श्री रामप्रकाश विश्वकर्मा,श्री संदीप शर्मा,श्री जगदीश विश्वकर्मा,श्री राजकुमार विश्वकर्मा,श्री राजू विश्वकर्मा,श्री प्रमोद विश्वकर्मा,श्री छोटू रामजी विश्वकर्मा,श्री गगन विश्वकर्मा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏