गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत पंजीयन न होने पर होगी सख्त कार्रवाईमातृ, शिशु मृत्यु रोकने हर संभव प्रयास करें, गर्भवती माताओं की स्किल सेल जांच लगातार की जाए,जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाए- संभाग कमिश्नर श्री सुचारी संभाग कमिश्नर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा।




सागर - गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत पंजीयन न होने पर  सख्त कार्रवाई होगी, मातृ, शिशु मृत्यु रोकने हर संभव प्रयास करें एवं गर्भवती माताओं की स्किल सेल जांच लगातार की जाए साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाए। उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने संभाग की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर श्री राजेश शुक्ला, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ नीना गिडियन, श्रीमती सुशीला यादव, डॉ ममता तिमोर सहित समस्त मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की गर्भवती माता का
शत प्रतिशत पंजीयन किया जाए एवं उनकी सभी जांच गाइडलाइन के अनुसार की जावे साथ में सभी गर्भवती माता की सिकल सेल की जांच भी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उनका उपचार भी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती माता को खून बढ़ाने की दवाइयां वितरित की जावे संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं साथ में प्रत्येक माह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर मॉनिटर करें।
संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय के साथ कार्य करें एवं कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में 14 दिन ऑब्जर्वेशन में रखकर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराऐं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को 12 फॉलो अप चेकअप भी कराए एवं उनके सुपोषित होने तक लगातार उनकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए की संजीवनी विद्यालयों में गर्भवती माता को शासन की निर्देश अनुसार चेकअप की विशेष व्यवस्थाएं की जावे उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी कार्य में प्रगति नहीं ला रहे हैं उनकी दो-दो वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकी जावे। उन्होंने कहा कि विकासखंड मेडिकल अधिकारी की मॉनिटरिंग सीएमएचओ करें एवं सीएमएचओ की मॉनिटरिंग संयुक्त संचालक करें।
संभाग कमिश्नर ने निर्देश दिए की 108 एंबुलेंस की सतत मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करें उन्होंने कहा कि उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जावे इसके लिए सतत प्रयास रखें समय पर 108 एंबुलेंस संबंधित पीड़ित व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने गर्भवती माताओं के हाई ब्लड प्रेशर के प्रबंधन एवं उनके उपचार के लिए गर्भवती माताओं को जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिए की एएनएम, आशा कार्यकर्ता के काम की लगातार मॉनिटरिंग की जावे और जो आशा कार्यकर्ता कार्य में प्रगति नहीं लाती है उन पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पोषण समिति की बैठक एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक भी लगातार की जावे।


Post a Comment

Previous Post Next Post