सागर - बालक हिल व्यू कॉलोनी सागर स्थित सहकार भारती के जिला कार्यालय पर आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर प्रतिवर्षानुसार विचार समिति के सहयोग से अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद सद्भावना शाखा एवं सहकार भारती द्वारा संयुक्त ध्वजारोहण संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सहकार भारती जिला महिला सहप्रमुख श्रीमती विद्या जड़िया, आमंत्रित अतिथि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र तोमर, अ. भा.व. दिगं.जैन महिला परिषद सद्भावना शाखा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती कमला जैन, सहकार भारती जिलाध्यक्ष आलोक जैन, संगठन प्रमुख अनूप गोयल,निरजेश यादव, संजय दीक्षित आदि उपस्थित रहे। ध्वजारोहण श्रीमती विद्या जड़िया, श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती कमला जैन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र एवं सहकार भारती के संस्थापक प्रणेते श्रद्धेय स्व. लक्ष्मण राव जी इनामदार (वकील साहेब) के चित्र पर तिलक एवं आरती की गई।ध्वजारोहण उपरांत सामूहिक राष्ट्रगीत कर, राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया गया।इसके उपरांत अपने उद्बोधन में श्रीमती रश्मि जैन ने राष्ट्रीय त्यौहार एवं ध्वज के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमती विद्या जड़िया जी ने सहकार भारती के प्रकल्पों को बढ़ावा देने की बात कही। शैलेंद्र तोमर जी ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। अनूप गोयल जी ने अपनी निजी जमीन सहकार भारती के साथ उपयोग की बात कही। डॉ. संदीप जैन ने कहा सस्ते मकान एवं प्लाट उपलब्ध कराने हेतु भूमि चयन कर शासकीय स्वीकृतियां लेकर कार्य प्रारंभ करेंगे। आलोक जैन ने पशुपालन, डेयरी, उद्योग, गृह उद्योग हेतु प्रशिक्षण, उत्पादन, विक्रय, मार्केटिंग हेतु वचन दिया। समस्त कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती जिला संगठन प्रमुख अनूप गोयल ने एवं आभार प्रदर्शन श्री निरजेश यादव ने किया।
सहकार भारती जिला कार्यालय पर विचार समिति के सहयोग से ध्वजारोहण संपन्न।
by Editor-In-Chief - Manoj Dubey
-
0