खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूडो खेलों एम.पी यूथ गेम्स प्रतियोगिता का सागर एक होटल सम्पन्न।



   सागर -  खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलों एम.पी.यूथ गेम्स 2025-26 के प्रथम चरण विकासखंड, द्वितीय चरण जिला , तृतीय चरण संभाग स्तर होने के उपरांत आज तृतीय एवं अंतिम दिवस दिनाॅक 30.01.2026 चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय जूडो खेलों एम.पी. यूथ गेम्स खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में सागर सरोज हाॅल किया गया। 
     प्रतियोगिता के तृतीय एवं अंतिम दिवस मुख्य अतिथी के रूप में पधारी छावनी परिषद केन्ट सागर की सीईओ श्रीमती मनीषा जाट का जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मध्यपद्रेश जूडो एसोसिएशन के सचिव श्री नरेश टडवाड़े का स्वागत श्री दीपक कुमार सचिव जिला जूडो एसोसिएशन के द्वारा किया गया। 
श्रीमती मनीषा जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ी को अपने खेल का निरंतर बनाये रखे एवं जीते हेुए खिलाडियों को बधाई दी एवं हारे हुए खिलाडियों को आने वाली प्रतियोगिता हेतु निरन्तर तैयारी का संदेश दिया 
  प्रतियोगिता में म.प्र. के 31 जिलों से आये 350 खिलाड़ी सहभागिता कर रहे है। प्रतियेागिता में म.प्र. के 31 जिलों के प्रशिक्षक एवं तकनीकि, टेबल आफिशियल्स सहित 150 प्रशिक्षक उपस्थित थे। 
परिणाम तृतीय एवं अंतिम दिवस 
1) +70 कि.ग्रा प्रथम - लहार धार जिला द्वितीय- निसा गुना जिला 
    तृतीय- तुलसी मंदसौर जिला 
    तृतीय - जया पटैल सागर जिला 
2) -70 कि.ग्रा प्रथम - नौषीन जबलपुर जिला द्वितीय- सौम्या दतिया जिला 
    तृतीय- आयुशी रीवा जिला 
    तृतीय - मालती भोपाल जिला   
प्रतियोगिता को सफल बनाने में म.प्र. जूडो एसोसिएशन से आए तकनीकि एवं टेबल आफिशियल्स द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। जिला जूडो संघ सागर के सचिव श्री दीपक कुमार, श्री योगेश पटेल, आशुतोष ठाकुर, एवं खेल विभाग से श्री महेन्द्रं, चंदन, अंजली, मिथलेश ,हेमन्त, विवेक, नफीस खान द्वारा सहयोग प्रदान किया गया । 
मंच संचालन आचार्य पं. महेश दत्त त्रिपाठी साहित्यकार (पूर्व प्राचार्य) द्वारा किया गया ।
  प्रतियोगिता को सफल बनाने में 20 तकनीकी आफिशियल्य, 150 जिलो से आये प्रशिक्षक एवं विभागीय कर्मचारियेां ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post