मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे 03 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, 03 आरोपियों के पास सेअवैध धारदार चाकू जब्त शहर में कटरबाजी व अपराधों पर सख्त नियंत्रण, आरोपियों को भेजा गया जेल

 सागर - पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दिनांक 09.02.2026 को दो अलग-अलग प्रभावी कार्रवाइयों में कुल 06 असामाजिक व आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

कार्यवाही क्रमांक–01

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे 03 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

दिनांक 09.02.2026 को थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बेवजह, अकारण संज्ञेय अपराध करने की फिराक में घूम रहे 03 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी—

गजेन्द्र पिता चुन्नीलाल पटैल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसा, सागर

नीतेश पिता मगनलाल कोरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसा, सागर

मनीष पिता जालम जाटव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बल्लभगनगर वार्ड, सागर

उक्त आरोपियों के विरुद्ध समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित आपराधिक घटनाओं को रोका गया।

विशेष रूप से आरोपी मनीष जाटव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व से गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं—

अपराध क्रमांक 937/2018 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि

अपराध क्रमांक 427/2021 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट

कार्यवाही क्रमांक–02

अलग-अलग स्थानों से अवैध धारदार खटकेदार चाकू सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों, कटरबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.02.2026 को तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध धारदार चाकू लिए हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

सुरेन्द्र पिता मोहन कोरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बल्लभगनगर वार्ड, सागर

(धर्मपुरा मरघटा के पास से)

सुब्बी उर्फ शुभम पिता रज्जन अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी संतरविदास वार्ड, सागर

(हरसिद्धि मैरिज गार्डन के सामने, काकागंज वार्ड)

पप्पू पिता लक्ष्मन अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी भगवानगंज, सागर

(महलवार मंदिर रोड, काकागंज वार्ड)

तीनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू (कीमत लगभग ₹300) समक्ष गवाहन जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।

उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 (1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आपराधिक इतिहास (संक्षेप में)

सुरेन्द्र कोरी – कुल अपराध : 02

सुब्बी उर्फ शुभम अहिरवार – कुल अपराध : 05 आर्म्स एक्ट सहित

पुलिस का स्पष्ट संदेश

थाना मोतीनगर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, अवैध हथियार लेकर घूमने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post