जनसुनवाई में सागर कलेक्टर द्वारा 148 आवेदनों पर निराकरण के निदेश दिए गए।



सागर - कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 148 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।
राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 148 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post