सागर - जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 पर स्थित वना रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरना न सिर्फ एक बड़ा हादसा है, बल्कि यह सरकारी निर्माण की क्वालिटी और भ्रष्टाचार की परतों को भी उजागर करता ह।. महज 4 साल पहले 400 करोड़ की लागत से बनी सड़क और ब्रिज का इस तरह जवाब दे जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।
इसमें सिर्फ पीडब्ल्यूडी विभाग की गलती है ।
पी डब्ल्यू डी उसके वरिष्ठ मंत्री प्रमुख सचिव क्या कर रहे थे। यह आम जनता का टैक्स का पैसा था । पी डब्ल्यू डी मंत्री राकेश सिंह का कहना है। ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सही है पर ठेका किसने दिया कमीशन किसने खाया इसकी जांच कौन करेगा।