खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही राहतगढ़ में रोड निर्माण कंपनी एम.के.सी. पर कार्रवाई सहित चार डम्पर जब्त किये गये ।


सागर - जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राहतगढ़ तहसील के ग्राम परासरी त्योंदा में अवैध खनन में संलिप्त रोड निर्माण कंपनी एम.के.सी. के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए चार डम्परों को जब्त कर थाना राहतगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post