खुली रही सब्जी मण्डी किसानो को मिले सब्जी के वाजिब दाम ।




सागर -तिलकगंज स्थित सब्जी मण्डी में सोमवार को सब्जी मण्डी खुली रही, सब्जी मंडी खुले रहने के संबंध में कृषि उपज मण्डी समिति सागर के सचिव के द्वारा आदर्श थोक फल सब्जी विक्रेता संघ सागर को पत्र जारी कर पूर्व में ही अवगत करा दिया था। सोमवार को सब्जी उत्पादक कृषको ने स्वयं अपनी सब्जी का विक्रय किया, उन्हे सब्जी के वाजिब दाम मिलने से उनके चिहरे खिल उठे, सभी ने प्रसंन्ता व्यक्त की। इस संबंध में साक सब्जी उत्पादक कृषक कल्याण ऐसोसियेशन के अध्यक्ष सुजीत मौर्य ने बताया कि, ऐसोसियेशन की मांग पर पूर्व में सब्जी मण्डी में घोष-विक्रय की व्यवस्था की गयी थी जिसमें किसानो से व्यापारी उचित मूल्य पर सब्जी खरीदकर विक्रय करते थे किन्तु व्यापारियों के दबाव में मण्डी प्रशासन ने घोष विक्रय  बंद कर दिया अब किसान अपनी सब्जी व्यापारियों द्वारा 5 से 10 प्रतिशत कमीशन पर बेचने के लिये मजबूर हैं कई व्यापारी किसानों का माल कच्ची पर्चीयों पर बेचकर मण्डी टेक्स की चोरी भी कर रहे है जिससे मण्डी समिति को टेक्स का नुकसान हो रहा हैं इस संबंध में एसोसिएशन ने मण्डी समिति से सभी व्यापारियों के लायसेंस जांचकर पूर्ववत घोष विक्रय की व्यवस्था पुनः चालू होना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post