सिद्धेश्वर महादेव मंदिर वसंत विहार कॉलोनी शिवालय ii परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन किया जायेगा।सागर मैं सबसे बड़ा त्रिशूल 15 फूट का बनाकर भगवान महादेव को अर्पित किया जाएगा।

 सागर - सिद्धेश्वर महादेव मंदिर वसंत विहार कॉलोनी शिवालय ii परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भगवान भोलेनाथ को आज हल्दी की रसम की गई जिसमें समस्त कॉलोनी वासी की महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ को हल्दी चढ़कर हल्दी रसम का आयोजन किया इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने भजन भजन एवं आरती का आयोजन किया गया।
मंदिर संरक्षण प. देवेन्द दुबे प. मनोज दुबे ने बताया आज दिनांक 13 तारीख को हल्दी की रसम एवं रात्रि में मेहंदी रसम होगी 15 तारीख को पशुपतिनाथ मंदिर से बारात बसंत विहार कॉलोनी शिवालय परिसर में आएगी जिसकी अगवानी मंदिर संचालक एवं कॉलोनी वासी द्वारा की जाएगी।  एवं 16 तारीख को प्रसादी वितरण
 एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 
इस अवसर पर प्रसादी वितरण महा आरती एवं समस्त कॉलोनी वासियों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा समस्त भक्तगणों से अनुरोध है इस अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर वसंत विहार कॉलोनी में उपस्थित होकर इस आयोजन का पुण्य लाभ ले।
सागर मैं सबसे बड़ा त्रिशूल 15 फूट  का बनाकर भगवान महादेव को अर्पित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post