14 एकल मदिरा दुकान का पृथक-पृथक ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) दसवा चरण के माध्यम से निष्पादन किया जाना है।



सागर - सर्वसाधारण की जानकारी एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिये राज्य शासन के आदेशानुसार यह सूचना प्रकाशित की जाती है कि सागर जिले के कम्पोजिट मदिरा एकल समूहों का ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, छठवा, सातवां, आठवा एवं नवम चरण के माध्यम से निष्पादन उपरांत शेष रही 14 एकल मदिरा दुकान का पृथक-पृथक ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) दसवा चरण के माध्यम से वर्ष 2026-27 अर्थात 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिये मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) कमांक 45 दिनांक 20.02. 2026 में प्रकाशित निष्पादन की व्यवस्था, अधिसूचित शर्तों/निर्वन्धनों के अधीन एवं आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के पत्र कमांक /7-ठेका/E-909579 दिनाक 22.02.2026 एवं पत्र कमांक / E-909579 दिनांक 24. 03.2026 से प्राप्त निर्देशों के अनुकम में ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) नवम चरण के माध्यम से निष्पादन हेतु निविदाएं आमत्रित की जाती है ।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) दसवा चरण द्वारा निष्पादन कार्यक्रम 
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु
ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय दिनाक 30 मार्च 2026 को दोपहर 01:00 बजे से दिनांक 31 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक।
ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 को दोपहर 2:05 बजे से।
 ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय दिनांक 31 मार्च 2026 को दोपहर 04:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिये समयावधि में वृद्धि)।
ई-टेण्डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 31 मार्च 2026 को दोपहर 04:00 बजे से। (जो भी बाद में हो)।
जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय ।ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) दसवा चरण की कार्यवाही में इच्छुक टेण्डरदाता/फर्म/एलएलपी / कंपनी/कन्सोर्टियम भाग लेना चाहते है, उन्हें ई-आबकारी पोर्टल के कान्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन मॉडयूल में पंजीयन कराना अनिवार्य है।
ऑफर प्रस्तुत करने के लिये BOQ में अब न्यूनतम ऑफर का कोई बंधन नही होगा। समस्त मदिरा दुकानों को सिर्फ एकल मदिरा दुकान के स्वरूप में ही निष्पादन पर रखा गया है।
टेण्डरदाता एकल मदिरा दुकान के लिये एक प्रक्रिया अथवा दोनों प्रक्रियाओं में भाग ले सकेगा किन्तु दोनों प्रक्रियाओं में भाग लेने हेतु उसके द्वारा पृथक पृथक टेण्डर फीस एवं EMD की राशि का भुगतान करना आवश्यक होगा। समूह के लिये प्रथमतः ई-टेण्डर कम ऑक्शन की प्रक्रिया को पूर्णतः संपादित कर ऑक्शन में उच्चतम ऑफर प्राप्त होने के उपरांत ही एकल मदिरा दुकान के ई-टेण्डर की तकनीकी एवं फाइनेंशियल विंड को कमशः खोला जायेगा। उक्त दोनो प्रक्रियाओं में प्राप्त उच्चतम ऑफर में से अधिक राशि के ऑफर पर निष्पादन का निर्णय लिया जायेगा।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रक्रिया हेतु पोर्टल में पंजीयन करने, भुगतान प्रक्रिया तथा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु टेण्डरदाता एन.आई.सी. के पोर्टल के हेल्प डेस्क नंबर 0120-4001 002, 0120-4001 005 अथवा 0120-4493395 पर किसी भी कार्यदिवस में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है, साथ ही ई-मेल आई.डी mptenders@mpsede.com&support-eproc@nic.in से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। टेण्डरदाता https://mptenders.gov.in पोर्टल पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रकिया से संबंधित यूजर मेन्युअल तथा अन्य आवश्यक जानकारियों" Bidders Manual Kit" से डाउनलोड कर सकते है
वर्ष 2026-27 हेतु शेष रही 14 एकल मदिरा दुकान, जिनका निष्पादन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) दसवा चरण द्वारा किया जाना है, के संबंध में इच्छुक टेण्डरदाता/आवेदक ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) द्वारा निष्पादित की जाने वाली मदिरा दुकानों के नाम प्रदर्शित करने वाली सूची, उनका स्थान, उनका आरक्षित मूल्य, जमा की जाने वाली धरोहर राशि, देशी/विदेशी मदिरा की खपत (सेलपेपर) से संबंधित जानकारी अवकाश के दिनों सहित कार्यालयीन समय में सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय सागर एवं एन.आई.सी. के पोर्टल https://mptenders.gov.in के होम पेज पर लाईव टेण्डर के ऑप्शन अंतर्गत आबकारी विभाग का चयन कर एडवांस सर्च के माध्यम से जिले को सिलेक्ट कर प्राप्त कर सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post