सागर - टेण्डर प्रपत्र कय करने की तिथि एवं समय सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय सागर से दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 31 मार्च 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे तक।
टेण्डर प्रपत्र जमा करने की तिथि एवं समय सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय सागर में दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दिनांक 31 मार्च 2026 को अपरान्ह 03:00 बजे तक
टेण्डर प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय दिनांक 31 मार्च 2026 को अपरान्ह 03:30 बजे से कार्यवाही पूर्ण होने तक।
जो व्यक्ति भांग एवं भांगघोंटा की फुटकर बिकी दुकान / दुकानों की निष्पादन प्रक्रिया में भाग लेना चाहें, वे निष्पादन स्थल कलेक्टोरेट सागर पर नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नियमानुसार टेण्डर दे सकते है। भांग, भांग घोंटा की फुटकर बिकी की दुकानों के समूह उनके आरक्षित मूल्य, देय अर्नेष्टमनी तथा वर्ष 2025-26 के प्रथम 09 माह की दुकानवॉर भांग की खपत तथा वर्ष 2026-27 के लिये विनिश्चत की गई ड्यूटी दरों आदि की जानकारी (सेल पेपर) सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय सागर से अवकाश के दिनों सहित किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। यदि किसी कारणवश उपरोक्त दिनांक 31 मार्च 2026 को टेण्डर की कार्यवाही पूर्ण नहीं हुई, तो कलेक्टर जिला सागर द्वारा अन्य घोषित किसी भी दिन व समय पर टेण्डर की कार्यवाही की जा सकेगी ।