सागर - राज्य शासन द्वारा होली पर्व के पावन अवसर पर 3 मार्च 2026 मंगलवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन की अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों की सूची में 3 मार्च 2026 को होली के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, राज्य शासन द्वारा 4 मार्च 2026 बुधवार को भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, के अंतर्गत सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।