सागर - सागर में एक कक्षा 12वीं की छात्रा पर रेडियम कटर से हमला करने वाले युवक नीलेश पटेल का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। शव की हालत देखकर सुसाइड करने का संदेह हो रहा है। नीलेश ने शनिवार को दुर्गानगर निवासी नाबालिग लड़की पर रेडियम कटर से दर्जनों वार किए थे, जिससे उसे 100 टांके आए थे और उसका बीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस नीलेश की तलाश में जुटी थी और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में जानलेवा हमला का केस दर्ज किया गया था। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि नीलेश के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं ।
स्कूली छात्रा को कटर मारने वाले आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही है।
by Editor-In-Chief - Manoj Dubey
-
0