सागर - गत 10 मार्च दिन मंगलवार को अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी में प्रांतीय अधिवेशन हर्ष, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। ध्वजारोहण और ध्वज वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ. ध्वजारोहण प्रांतीय अध्यक्ष डॉ श्रीमती आशा जैन, नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जैन जी दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी . आर.जैन, केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी जैन, प्रांतीय अधिवेशन समारोह सलाहकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्य अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जी जैन ने संयुक्त रूप से किया. ध्वज वंदना का सुमधुर गायन श्रीमती आशा सेठ,श्रीमती संध्या रांधेलिया,श्रीमती अलका जैन , श्रीमती सुमन लता जैन, श्रीमती प्रियंका मोदी, श्रीमती प्रीति जैन ,श्रीमती कल्पना जैन वर्ध मान शाखा अध्यक्ष ,श्रीमती कल्पना जैन चंदना शाखा गोपालगंज, श्रीमती रिचाजैन , श्रीमती रश्मि आलोक जैन एवं श्रीमती रक्षा जैन आदिनाथ शाखा, श्रीमती सरिता जैन ,श्रीमती आत्म ज्योति जैन सहित उपस्थित सभी बहनों ने किया।
इसके पश्चात अंजना , ब्राह्मी, चंदना, चेलना, मरु देवी,मनोरमा, मैना सुंदरी ,पद्मावती, प्रियकारिणी नीलांजना ,राजुल ,सुंदरी, सुरसुन्दरी, सोमा , सीता,
त्रिशला,यशोदा सभी संभागों ने बैनर प्रेजेंटेशन प्रभारी श्रीमती ममता अरविंद जैन और श्रीमती ममता प्रमोद जैन के मार्गदर्शन में बैनर प्रेजेंटेशन में सहभागिता की, उपस्थित सभी राष्ट्रीय, केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रांतीय अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष ने निर्णायकों की भूमिका अदा करते हुए क्रमशः सुंदरी एवं पद्मावती संभाग को संयुक्त रूप से प्रथम, चेलना संभाग को द्वितीय, सुर सुंदरी संभाग को तृतीय स्थान तथा राजुल संभाग को सांत्वना स्थान पर घोषित किया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जैन जी दिल्ली केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जैन जी इंदौर एवं श्री सुनील कुमार जी जैन प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद मध्य प्रदेश एवं पूर्व विधायक देवरी ने रिबन खोलकर मंच का उद्घाटन किया।
श्री अनिल कुमार जी जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली मुख्य अतिथि,श्रीमती निर्मला जैन जी केंद्रीय अध्यक्ष इंदौर कार्यक्रम अध्यक्ष, नगर विधायक श्रीमान शैलेंद्र कुमार जैन जी, सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी.आर.जैन साहब, केंद्रीय महामंत्री श्रीमती प्रभा जैन , अ.भा.दि . जैन परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवरीश्री सुनील कुमार जी जैन , राष्ट्रीय परामर्श दात्री, राष्ट्रीय संरक्षिका एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा विनायका जी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्रीमती विमला जैन जी अति विशिष्ट अतिथि, डॉ. श्रीमती कुसुम जैन जी जबलपुर ,प्रांतीय अधिवेशन सलाहकार एवं निर्देशक, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जी जैन सागर श्रीमती रश्मि जैन सतना श्रीमती विजयलक्ष्मी जी जैन जबलपुर, वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. एनके जैन साहब, श्री मगन जैन जी एवं श्री डॉ.राहुल जैन जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच को शोभायमान किया।
श्रीमती रेणु जी जैन दिल्ली प्रांत अध्यक्ष, श्रीमती संगीता जैन पार्षद सागर, प्रांतीय संरक्षिका श्रीमती नूतन नाहर जी सागर ,श्रीमती रश्मि जैन जी सागर श्रीमती संध्या मलैया जी सागर, श्रीमती निधि जैन जी ढोलक बीड़ी सागर ,श्रीमती शशि सराफ जी, श्रीमती सुनीता सिंघई जी ,श्रीमती ऋचा नायक जी ,श्रीमती सुषमा शीतल जैन जी, श्रीमती कल्पना जैन जी श्रीमती डॉ.सुधा सिंघई जी, श्रीमती सुषमा चौधरी जी श्रीमती मधु जैन पीपल, श्रीमती ममता सतभईया जी सागर ,श्रीमती चंद्रा बड़जात्या जी भोपाल ,श्रीमती अनुराधा प्रधान जी भोपाल, श्रीमती ममता जैन जी , श्रीमती रीना जैन जी भोपाल, श्रीमती राकेश जैन जी टीकमगढ़ ,श्रीमती भावना जैन अस्तोंन टीकमगढ़ ,श्रीमती मालती जैन बड़ा मलहरा, श्रीमती रेखा जैन जबलपुर, श्रीमती विमला जैन जबलपुर श्रीमती सुशीला देवी जैन जबलपुर ,श्रीमती डॉ. किरण जैन सिहोरा, श्रीमती वर्षा जैन गोटेगांव ,श्रीमती सीमा जैन दमोह ,श्रीमती चंद्रप्रभा जैन दमोह ,श्रीमती अर्चना शाह बीना प्रांतीय संरक्षिकाओं ने अतिथि के रूप में मंच परअपनी उपस्थिति से मंच को और अधिक समृद्ध शाली बनाया।
श्री सुनील कुमार जी जैन डायरेक्टर एडीना फार्मेसी और टेक्निकल कॉलेज सागर ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया, सागर नगर के उद्योगपति श्री कपिल मलैया जी ने सपत्नीक, अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधि वत शुभारंभ किया।
सारे विश्व की सुख, शांति और समृद्धि की कामना लेकर श्रीमती निर्मला जैन जी इंदौर, श्रीमती निधि जैन जी सागर,श्रीमती नूतन नाहर जी सागर, श्रीमती रिंकू अजमेरा जी इंदौर ,श्रीमती डॉ.राज लक्ष्मी बमोरिया जी सागर ,श्रीमती स्नेह लता जी जैन मनोरमा संभाग अध्यक्ष ,श्रीमती सविता जैन जी चेलना संभाग अध्यक्ष श्रीमती शालिनी घुवारा जी ,श्रीमती सारिका जैन जी सागर ,श्रीमती प्राची जैन जी जबलपुर ,श्रीमती आशा सिंघई जी टीकमगढ़ ने संयुक्त रूप से मंगल कलश की स्थापना की।
श्रीमती सुनीता जैन जी पड़वार एवं श्रीमती निधि जैन ने प्रथम सत्र एवं महक जैन जी ने द्वितीय सत्र में नृत्य के रूप में मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम के निर्विघ्न सानंद संपन्न होने की कामना की।
अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्रीमती आशा जैन जी , सचिव श्रीमती मंजू मगन जी ,कोषाध्यक्ष श्रीमती सुगंधी जैन जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ .राजलक्ष्मी बामौरया जी ,श्रीमती विद्या जैन जी ,कार्यक्रम प्रशासनिक प्रभारी श्रीमती मीना प्रधान जी ,संभाग अध्यक्ष श्रीमती संध्या रंधेलिया जी ,श्रीमती आशा सेठ जी, श्रीमती अलका जैन जी, श्रीमती अंजलि जैन जी ,श्रीमती अंजलि राज जी, श्रीमती सुनीता अरिहंत जी ,श्रीमती साक्षी सराफ , श्रीमती खुशबू जैन जी ,श्रीमती निधि जैन ,श्रीमती ममता जैन , श्रीमती पूर्णिमा जैन, श्रीमती मीनल जैन , श्रीमती सीमा जैन आदि बहनों ने मंचासीन अतिथियों का चंदन तिलक वंदन कर, सम्मान पट्टिका पहनाकर, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत ,सम्मान अभिनंदन किया।
स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आशा जैन जी ने कहा की इन दो वर्षों में हमने हमारी टीम के सहयोग से जागृति से प्रगति करते हुए सद्भावना के सद प्रयासों से सेवा करने का लक्ष्य पूरा करने का भरसक प्रयास किया, मुझे सदैव ही राष्ट्रीय और केंद्रीय पदाधिकारियों का भरपूर मार्गदर्शन ,निर्देशन, आशीर्वाद ,संबल और सहयोग मिलता रहा जिसके लिए मै दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियो ने मुझे डगमगाया भी ,डराया भी परंतु स्वयं की दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपनी सहयोगी सचिव श्रीमती मंजू मगन जैन जी,कोषाध्यक्ष श्रीमती सुगंधी जैन जी सहित संपादक मंडल की श्रीमती मीना प्रधान श्रीमती अलका जैन, श्रीमती अंजलि जैन, श्रीमती रिचा शाह ,श्रीमती साक्षी सराफ, श्रीमती सुनीता जी अरिहंत, श्रीमती ममता अरविंद जैन ,श्रीमती ममता प्रमोद जैन ,श्रीमती शिवानी सिंघई ,संभाग अध्यक्ष श्रीमती संध्या रंधेलिया, श्रीमती आशा सेठ सहित अन्य बहनों ने मुझे डगमगाने से संभाल लिया, संबल दिया ,सहयोग किया ।आज के इस अधिवेशन को भव्यता का रूप देने में विभिन्न समितियों के प्रभारियों और उनके सहयोगियों ने मुझे भरसक सहयोग किया में सभी को धन्यवाद देती हूं। हमारे प्रांत के 17 संभागों की लगभग 180 शाखाओ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रांत द्वारा प्रतिपादित 12 सूत्रीय कार्यक्रमों को लक्ष्य कर गतिविधियां संपन्न की और निर्धारित समय पर प्रगति रिपोर्ट्स भेजी , मैं उनका भी धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
एक बार पुनः मंच पर आसीन समस्त राष्ट्रीय ,केंद्रीय प्रांतीय पदाधिकारियों, प्रांतीय संरक्षिकाओं के साथ सदन में उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्षों , प्रांतीय विशिष्ट अधिकारियों ,प्रांतीय संगठन मंत्रियों ,प्रांतीय सह सचिवों , प्रांतीय प्रभारियों , प्रांतीय चेयरपर्सन सहित समस्त शाखाओं के पदाधिकारियों , शाखाओ के सदस्यों सहित सभी आमंत्रित अतिथियों का मैं हार्दिक स्वागत अभिनंदन वंदन करती हूं।
प्रांतीय सचिव श्रीमती मंजू मगन जैन जी ने दो वर्ष का सचिवीय प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सुगंधी जैन जी ने दो वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
वार्षिक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट्स की स्मारिका दर्पण 2का विमोचन मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया, साथ ही संपादक श्रीमती मीना प्रधान श्रीमती साक्षी सराफ ,श्रीमती अंजलि जैन, श्रीमती रिचा शाह,श्रीमती अंजू सेठ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
बुंदेलखंड में वर्ष भर ऋतुओं के अनुसार व्रत , त्यौहार एवं पर्व हैं और उनसे संबंधित लोकगीत,लोक कथाएं, लोक कलाएं, लोक रंजन एवं लोक रस हैं । इसी श्रृंखला में बच्चों के जन्मोत्सव और विवाह की खुशी के अवसर पर बधाई और राई नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं, इस समापन औरअधिवेशन के अवसर पर बधाई नृत्य शुभम जड़िया एवं सम्यक जैन की टीम के द्वारा प्रस्तुत किया गया जो पूरे अधिवेशन का मुख्य आकर्षण था। बैनर प्रेजेंटेशन,ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता, एल्बम एवं स्क्रैपबुक प्रतियोगिता के साथ महिलाओं के स्वावलंबन एव आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने के लिए लोकल फॉर वोकल की थीम पर हस्त निर्मित एवं अन्य वस्तुओं के विक्रय हेतु करीब 10 स्टाल लगाए गए थे, जहां आगंतुकों ने जमकर खरीदारी की।
सही अर्थों में यह अधिवेशन था अपनों से मेल मिलाप का, सहयोगियों के सम्मान का और प्रांतीय पदाधिकारियों,संभाग अध्यक्षों, शाखाओं के अध्यक्षों सचिवो और उनकी टीम के द्वारा जागृति से प्रगति सद्भावना के सद प्रयासों से सेवा एवं 12 सूत्रीय प्रांतीय लक्ष्य को समाहित कर संपन्न की गई अनुकरणीय , प्रशंसनीय गतिविधियों को पुरस्कृत करने का , अवॉर्ड देने का, सम्मानित करने का।निश्चित ही राष्ट्रीय, केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों से अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मान ,पुरस्कार प्राप्त कर जो गर्व और प्रसन्नता की अनुभूति होती है वह अवर्णनीय है।
अधिवेशन का मुख्य आकर्षण ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता रही, प्रतियोगिता की प्रभारी श्रीमती अंजली राज जैन के अनुसार ऑनलाइन प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी निर्णायक साक्षी जैन एवं अंजलि जैन के अनुसार बहनों ने बहुत सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई थी और निर्णय लेना बहुत कठिन था मेहंदी में प्रांतीय नारा,प्रांतीय लोगो का समावेश किया गया। प्रभारी के बनाए नियमों एवं निर्णायकों के निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान श्रीमती सोनल जैन राजुल संभाग ग्वालियर ,द्वितीय स्थान श्रीमती प्रियंका जैन नीलांजना संभाग सतना , तृतीय स्थान श्रीमती रिचा जैन बैटरी त्रिशला संभाग शांतिनाथ शाखा सागर ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार श्रीमती रिचा जैन गोटेगांव शाखा यशोदा संभाग और श्रीमती टीना खैरा युवा अरहंत महिला परिषद अशोकनगर ने प्राप्त किया।
एल्बम प्रभारी श्रीमती मीना जैन मकरोनिया के अनुसार 17 संभागों से 19 एल्बम प्रतियोगिता में शामिल हुए। निर्णायक श्रीमती मधु बड़जात्या जी ग्वालियर,श्रीमती विद्या चौधरी जी सागर ,श्रीमती वंदना सिंघई भोपाल के निर्णय के अनुसार युवा अरिहंत शाखा अशोकनगर राजुल संभाग प्रथम, हनुमान ताल शाखा जबलपुर चंदना संभाग द्वितीय एवं नेमिनाथ शाखा जबलपुर मनोरमा संभाग तृतीय स्थान पर रहे ,सांत्वना पुरस्कार _पार्श्वनाथ शाखा गोटेगांव यशोदा संभाग एवं ग्वालियर मेन शाखा राजुल संभाग ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उदबोधन देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवं नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिलकुमार जैन जी ने कहा कि सन 1923में स्थापित अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन अंतरराष्ट्रीय संस्था बन चुकी है और जैन समाज के उत्थान के लिए अग्रणी संस्था है,महिला परिषद इसी के समकक्ष शाखा है।उन्होंनेभारत वर्षीय दिगंबर जैन परिषद का भवन बनाने हेतु 11 लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा की।
नगर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन जी ने कहा कि महिलाएं सदैव से ही समाज कल्याण के लिए ,मानव कल्याण के लिए , धर्म रक्षा के लिए कार्य करती रही हैं, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो,स्वास्थ्य का हो या पर्यावरण का ,कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है जहां परिषद की महिलाएं सेवा कार्य न कर रही हो , उन्हें हार्दिक बधाई। उन्होंने सागर में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। सागर नगर की महापौर श्रीमती संगीता तिवारी जी, मध्य प्रदेश प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जी जैन पूर्व विधायक देवरी ने भी अपने उद्बोधन में महिलाओं को बधाई देते हुए , उनके द्वारा किए गए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं उन्नति के शिखर पर बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दी।
अवार्ड की श्रृंखला में अंजना ,सुंदरी और राजुल संभाग के संभागीय अध्यक्ष और संभागीय सचिव को उत्कृष्ट संभागीय अध्यक्ष अवार्ड से नवाजा गया। क्रमशः चेलना , चंदना,मनोरमा ,ब्राह्मी और सुर सुंदरी संभाग को सर्वश्रेष्ठ संभागीय अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ संभागीय सचिव अवार्ड प्रदान किया गया।
पद्मावती , त्रिशला, मैंना सुंदरी ,नीलांजना प्रियाकारिणी, सोमा,सीता, यशोदा एवं मरु देवी संभाग को श्रेष्ठ संभाग घोषित किया गया।
अवार्ड के क्रम में आदिनाथ शाखा गोल बाजार जबलपुर, शिव नगर शाखा जबलपुर, मेन शाखा इंदौर लार्ड गंज शाखा जबलपुर, उमंग शाखा इंदौर , चंद्रप्रभु शाखा सागर , चंद्रप्रभु शाखा उदयपुर को उत्कृष्ट शाखा अवार्ड दिया गया।
सखी महिला परिषद छतरपुर,टीकमगढ़ शाखा टीकमगढ़, पारस नाथ शाखा गोटेगांव, आस्था शाखा भोपाल , मुनि सुब्रत नाथ शाखा जबलपुर ,शांतिनाथ शाखा पनागर,बजाना मठ जबलपुर ,नेहरू नगर शाखा भोपाल ,जैन महिला मिलन शाखा सतना, पारस समिति जबलपुर, विजय श्री विजयनगर इंदौर इंद्राणी शाखा दमोह ,पारस शाखा पनागर ,ओजस्विनी शाखा गढा और ज्ञान ज्योति शाखा सागर को सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड दिया गया।
चिकित्सा विभाग प्रभारी डॉ. श्री राहुल जैन जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।जन्मदिन बधाई प्रभारी श्रीमती शिवानी सिंघई जी ,श्रीमती पूर्णिमा जैन, विवाह बधाई प्रभारी श्रीमती अंजू सेठ ,श्रीमती सुनीता पडवार को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
बेस्ट संभागीय अधिवेशन अवार्ड _प्रथम श्रीमती अनीता जैन अंजना संभाग इंदौर, द्वितीय श्रीमती जयंती जैन मैना सुंदरी संभाग भोपाल , तृतीय पुरस्कार श्रीमती ममता जैन नीलांजना संभाग छतरपुर एवं चतुर्थ अवार्ड श्रीमती संध्या रंधेलिया ब्राह्मी संभाग सागर एवं श्रीमती आशा सेठ त्रिशला संभाग सागर को संयुक्त रूप से दिया गया।
सर्वाधिक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए चेलना संभाग जबलपुर की श्रीमती सविता जैन, सदस्यता वृद्धि करने के लिए आदिनाथ शाखा गोल बाजार जबलपुर की श्रीमती प्राची जैन को सम्मानित किया गया। परिपत्र प्रकाशन के लिए बीना गंगवाल जी ग्वालियर को बेस्ट अवार्ड प्रदान किया गया।
बेस्ट रिपोर्टिंग संभाग अध्यक्ष अवार्ड_ श्रीमती बीना गंगवाल राजुल संभाग ,श्रीमती अनीता जैन अंजना संभाग इंदौर ,श्रीमती स्नेह लता जैन जबलपुर मनोरमा संभाग को उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट रिपोर्टिंग शाखा सचिव पुरस्कार श्रीमती रिंकू अजमेरा उमंग शाखा इंदौर ,श्रीमती वंदना जैन मेन शाखा इंदौर, श्रीमती निधि जैन मुनि सुब्रत नाथ शाखा श्रीमती संगीता जैन विजय श्री शाखा विजयनगर इंदौर को दिया गया।
अवार्ड के क्रम में विशेष क्षेत्र में कार्य करने के लिए विशेष अवार्ड से प्रगति पत्रिका प्रकाशन हेतु श्रीमती स्नेह लता जैन जबलपुर, श्रीमती सीमा शक्ति जबलपुर मनोरमा संभाग को सेवा पुंज पत्रिका प्रकाशित करने के लिए ,श्रीमती पूजा विद्यार्थी जबलपुर को अवार्ड सेरेमनी करवाने के लिए,श्रीमती रानी जैन प्रांतीय सलाहकार जबलपुर ,श्रीमती रोशनी जैन प्रांतीय उपाध्यक्ष सतना को दिया गया,प्रांतीय पदाधिकारी उत्कृष्ट अवार्ड श्रीमती सुनीता मैक्स को पर्यावरण सुरक्षा के लिए दिया गया। इसके साथ ही प्रांतीय 12 सूत्रीय कार्यक्रम अवार्ड और शाखा विस्तार अवार्ड भी प्रदान किए गए।
इस पूरे आयोजन में लकी ड्रा सभी बहनों को लुभाने वाला रहा। लकी ड्रा की प्रभारी श्रीमती निशा भाई जी और श्रीमती रश्मि आलोक जैन थे जिनका सहयोग श्रीमती अमिता जैन ,डाली चौधरी और श्रीमती रीना जैन ने किया ।प्रभारी द्वय ने बताया की इस लकी ड्रा में जैकपोट सहित 16 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी जैन इंदौर ने वर्ष 2026 से 2028 के लिए नवीन प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती माधवी शाह जी,प्रांतीय सचिव श्रीमती मधु बड़जात्या जी(प्रशासनिक), प्रांतीय सचिव (गतिविधियां) श्रीमती बीना गंगवाल जी,प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सुगंधी जैन जी के मनोनयन की घोषणा की। साथ ही नवीन कार्यकारिणी को पद प्रतिष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे यह पद सौंपा गया है उसे पूरा करने के लिए पूरी दृढ़ता से हर संभव प्रयास करूंगी और परिषद को ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
अध्यक्षयीय उद्बोधन देते हुए श्रीमती निर्मला जैन जी इंदौर ने कहा यह अधिवेशन मिलन,सम्मान और पुरस्कार वितरण का महापर्व है, विलियम शेक्सपियर ने कहा है सुंदरता और प्रतिभा और अधिक निखरकर तब आती है जब उसे प्रोत्साहित किया जाए ,थोड़ा सा प्रोत्साहन, थोड़ा सा सम्मान, दोगुनी ऊर्जा ,दो गुनी लगन और दोगुने उत्साह का संचार करते हैं और सफलता के शिखर तक ले जाते हैं। मध्य प्रदेश प्रांत, केंद्र के सभी प्रांतों में सर्वाधिक सक्रिय प्रांत है, हमारी शुभकामनाएं हैं यह प्रांत और अधिक उन्नति करें।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन श्रीमती दीप्ति चंदेरिया ,श्रीमती मीना प्रधान और श्रीमती रिचा शाह ने किया ।द्वितीय सत्र का संचालन श्रीमती मंजू मगन जैन जी एवं श्रीमती ममता अरविंद जैन जी ने किया । प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ श्रीमती राज लक्ष्मी बमोरिया जी ने प्रथम सत्र का और प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या चौधरी जी ने द्वितीय सत्र में मंचासीन सभी राष्ट्रीय,केंद्रीय,प्रांतीय पदाधिकारियों चित्र अनावरण कर्ता,दीप प्रज्वलन कर्ता कलश स्थापना कर्ता सहित सभी आमंत्रित अतिथियों का, सदन की शोभा बढ़ा रहे सभी प्रांतीय पदाधिकारियों संभागीय अध्यक्षों, सचिवो ,शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित उपस्थित जन समुदाय और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी सभी समितियों के प्रभारियों, उनके सहयोगी टीम के सदस्यों , प्रशासन और पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जैन जी इंदौर केंद्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति से वशीर बद्र जी की इन पंक्तियों के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई कि _
"सितारों को आंखों में महफूज रख लो, बहुत दूर तक रात ही रात होगी
मुसाफिर हो तुम भी मुसाफिर हैं हम भी, किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी" जय जिनेंद्र
प्रांतीय अध्यक्ष प्रांतीय सचिव
श्रीमती डॉआशा जैन श्रीमती मंजू मगन जी