सागर कार में जिंदा जली डाक्टर नीलेश पटैल की पत्नी मामला संदिग्ध ।



सागर - सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक हादसे मेव एक चलती कार में  आग लग गई। इस हादसे में गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी सीमा पटेल की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।
डॉ. नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। डॉ. नीलेश और उनके साथी किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंसी रह गईं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या किसी अन्य कारण से। उधर परिजनों ने हादसे को संदिग्ध बताते हुए जिन्दा जलाने का आरोप लगाया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post