सागर जिले के चनाटोरिया कार अग्निकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। डॉक्टर ने पहले गला घोंटा फिर कार में जिंदा जलाया पुलिस ने किया खुलासा ।


सागर -  सागर जिले के चनाटोरिया कार अग्निकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के मुताबिक, डॉक्टर नीलेश कुर्मी  ने पहले घर में पत्नी सीमा का गला घोंटा, फिर सबूत मिटाने के लिए गढ़ाकोटा से करीब 50 किमी दूर ले जाकर कार में पेट्रोल डालकर जला दिया।
मामले में आरोपी पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 20 मार्च की रात करीब 2 बजे घर लौटने पर नीलेश और सीमा के बीच विवाद हुआ। शक और अफेयर को लेकर झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी ने सीमा का गला घोंट दिया। पुलिस ने डाक्टर नीलेश कुर्मीऔर उसके साथी रामचरण और शिवम कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post