सागर - कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर जिले वासियों को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके, इसके लिए समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि सभी गैस एजेंसी एवं उनकी गोदाम का निरीक्षण करें एवं स्टाफ से मांग-आपूर्ति के अनुसार जानकारी लें। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर एसडीएम अमन मिश्रा ने सागर, एसडीएम गगन विशेन ने केसली और एसडीएम बांदा श्री रविश श्रीवास्तव ने तहसीलदार एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के साथ मिलकर गैस गोदाम एवं एजेंसी का निरीक्षण किया और मांग-आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी गैस गोदाम एवं एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन गोदाम बंद और चालू होने के समय वीडियो रिकॉर्डिंग करें एवं जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गैस एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं को सहानुभूति पूर्वक जवाब दें और एजेंसी का फोन नंबर हमेशा रिसीव करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि मांग-आपूर्ति के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराएं और उन्हें कम उपयोग करने हेतु जागरूक करें।
कलेक्टर ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सौरभ यादव होंगे, जो सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करेंगे। कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी तय की गई है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर उपस्थित होकर कंट्रोल रूम के माध्यम से गैस सिलेंडर आपूर्ति की सतत निगरानी करें।
जिनमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक - श्री शिवकुमार साहू और श्री संजय पांडेय,
दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक - श्री मनोज नायक और श्री विकास कोरी
रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक - श्री के. के. श्रीवास्तव और श्री किशन चौरसिया
जिनमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक - श्री शिवकुमार साहू और श्री संजय पांडेय,
दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक - श्री मनोज नायक और श्री विकास कोरी
रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक - श्री के. के. श्रीवास्तव और श्री किशन चौरसिया