सागर - 25 अप्रैल को भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मरु देवी संभाग सद्भावना शाखा बालक हिल व्यू का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती आशा गोदरे जैन, श्रीमती निधि जी आचरण द्वारा, सामूहिक ध्वज गीत, मंगलाचरण गीत दीपिका जैन द्वारा, मंगलाचरण नृत्य प्रियंका जैन मयंका जैन द्वारा एवं ओजस, अक्षिता, श्रेयांशी द्वारा धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती आशा गोदरे जैन ने विगत सत्र के श्रेष्ठ पदाधिकारियों को मेमेंटो से सम्मानित किया। पूर्ण प्रांतीय अध्यक्ष आशा जैन ने पुनः निर्वाचित तीनों पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन, सचिव डाली चौधरी, कोषाध्यक्ष अमिता जैन को धार्मिक कार्य निष्ठा लगन एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई। त्रिशला संभाग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा सेठ ने एवं नव संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंघई ने भी पुनः निर्वाचित नव पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन, सचिव डाली चौधरी, श्रीमती अमिता जैन को आकर्षक गिफ्ट से सम्मानित किया। इसके उपरांत समस्त वरिष्ठ केंद्रीय, प्रांतीय, संभागीय पदाधिकारी एवं समस्त शाखाओं के पदाधिकारियों का सद्भावना शाखा ने सम्मान किया, साथ ही मंगलाचरण में गीत व नृत्य प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आशा गोदरे जैन, नव निर्वाचित प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू मगन, निधि आचरण, सुगंधी जैन, संध्या रांधेलिया, दीप्ति चंदेरिया, सुषमा चौधरी, आशा- दिलीप जैन, आशा सेठ, शिवानी सिंघई ,अंजू सेठ, श्रीमती सुनीता मैक्स जबलपुर, डॉ. प्रोफेसर रश्मि जैन (सद्भावना शाखा संरक्षिका ) उपस्थिति रहीं एवं मरुदेवी संभाग की समस्त शाखाएं चंद्र प्रभु शाखा, वर्धमान शाखा, महावीर शाखा, सर्वोदय शाखा, पारस शाखा को भी आमंत्रित किया गया। सद्भावना शाखा द्वारा उपस्थित समस्त प्रांतीय, संभागीय, शाखाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सद्भावना शाखा से श्रीमती मनीषा, अनीता- डॉ. राजेश, संगीता पड़वार ,अनीता -सुधांशु,सुनीता नाहर ,राखी जैन ,दीप्ति संघी, प्रतिभा संघी, प्रियंका जैन, मयंका जैन उपस्थित रहे। साथ ही संस्था की प्रतिष्ठा एवं उपलब्धियों से प्रभावित होकर आज श्रीमती सिमी मोदी, दीपिका पड़वार, कामिनी प्रियंका शाह ने सदस्यता सहर्ष ग्रहण की। आज का यह कार्यक्रम सद्भावना शाखा कोषाध्यक्ष अमिता जैन के निवास पर आयोजित हुआ, कार्यक्रम के समापन पर सभी ने वात्सल्य भोज ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष अमिता जैन ने सभी का आभार वयक्त किया।
अ. भा.व. दिगं. जैन महिला परिषद सद्भावना शाखा का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न।
by Editor-In-Chief - Manoj Dubey
-
0