राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न । आर्थिक संबलीकरण पर चिंतन ।



सागर - युवाओं के स्वाबलंवन से ही सामाजिक सशक्तिकरण संभव  इंजीनियर मयंक श्रीवास्तव
समाज के सर्वाहारा वर्ग का सहारा नहीं, सहयोगी की भूमिका निभाएं सामाजिक बंधु अजय श्रीवास्तव
नई टेक्निॉलॉजी से लैस करना व प्रशिक्षण देना हमारा लक्ष्य विल्क्षण सक्सेना ।
  राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन दिनाक 05/04/2026 को चित्रांश मंगल भवन जवाहर चौक पर आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मयंक श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम के आयोजक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने सामाजिक बंधुओं से अपील की कि वे युवाओं को स्वाबलंबी बनाने पर जोर दें। युवाओं को स्व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने प्रेरित करें। युवा स्वाबलंवी बनेगा तो समाज मजबूत होगा। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के सर्वाहारा वर्ग को सहारा नहीं बल्कि सहयोगी की भूमिका का सामाजिक बंधु अहसास कराएं। संगठन के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विल्क्षण सक्सेना ने कहा कि वे युवाओं को आधुनिक तकनीकी से लैस करने के लिए वृहद प्रशिक्षण के पक्षधर हैं, और इसके लिए उनकी टीम प्रयास भी कर रही है।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए जन्मे राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश माथुर गोपाल मोहन जोहरी उपाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव डॉक्टर अर्चना सहाय एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बहुत अधिक मात्रा में पदाधिकारी थे इसके साथी प्रदेश पदाधिकारी में महामंत्री मनीष माथुर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश वर्मा मीडिया प्रभारी दिनेश खरे ओम प्रकाश श्रीवास्तव बसंत श्रीवास्तव रामशरण खरे संजय श्रीवास्तव 
यह कार्यक्रम सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया उसके उपरांत सभी पदाधिकारी का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया एवं अपने स्वागत भाषण में उन्होंने विगत वर्ष का लेखा-जोखा एवं साल भर में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं आगामी वर्ष के लिए क्या कार्य करना है हम कैसे अपने संगठन को आगे ले जा सकते हैं इस पर अपना विचार दिया किस तरह से कायस्थ बच्चों को अपने रोजगार डेवलप करना है इस पर भी चर्चा हुई कि आप रोजगार देने वाले बने ना कि रोजगार लेने  वाले यह महत्वपूर्ण मुद्दा था जिस पर बताया गया की गाय समाज समाज का प्रतिनिधित्व करती आ रही है और समाज में अब आवश्यकता रोजगार देने वालों की है ना कि रोजगार प्राप्त करने की इस पर अपना स्वागत संबोधन दिया इसके उपरांत मां सरस्वती का भी पूजन किया गया और मंचासीन समस्त पदाधिकारी का स्वागत उपरांत समस्त पदाधिकारी में अपने-अपने उद्बोधन दिए इस कार्यक्रम में कायस्थ प्रतिभाओं का भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post