देहदाता के संबंध में जानकारी: देहदाता का नाम: स्व. श्री अमोल रजक परिजनो का नाम: अशोक रानी रजक, पत्नी, लखन रजक , पुत्र, भरत रजक, पुत्र (मो. 7828669696) देहदाता की आयु: 68 वर्ष पता: S/O नना , पठार मोहल्ला, ग्राम पोस्ट कर्रापुर, केरबाना, सागर • पूरा महाविद्यालय परिवार इस पुण्य कार्य के लिए उनके परिवार के प्रति सदैव आभारी रहेगा।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पी. एस. ठाकुर एवं एनाटॉमी विभाग के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के अंत में देहदाता के परिवार को धन्यवाद एवं इस महान कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
देश के समाजोपयोगी कार्य के लिए स्व. श्री अमोल रजक के परिवार के प्रति हमारा सम्मान एवं आभार सदैव रहेगा।
साथ ही सूचित किया जाता है कि शासन के आदेश अनुसार इस महाविद्यालय में यह आठवां देहदान है जिसे Guard of Honour दिया गया है।