कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 की समय-सारणी में संशोधन अब 16 जून से 23 जून 2026 तक होगी परीक्षा आयोजित ।



 सागर - राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 की समय-सारणी जारी की गई थी जिसमें अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन कर नवीन तिथियों को घोषित किया गया है। 
संशोधित समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की पुनः परीक्षा का आयोजन दिनांक 16 जून से 23 जून 2026 की अवधि में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जायेगा। इसी प्रकार पुनः परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनांक 24 जून से 28 जून 2026 की अवधि में पूर्ण कराया जाएगा। पुनः परीक्षा के आयोजन संबंधी शेष निर्देश यथावत रहेंगे।
कक्षा 5वीं पुनः परीक्षा संशोधित समय-सारणी 
16.06.2026 दिन मंगलवार को  प्रथम भाषा-अंग्रेजी (SCERT) / (NCERT), हिन्दी (SCERT)/ (NCERT), उर्दू मराठी
18.06.2026 दिन गुरुवार को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु)
19.06.2026 दिन शुक्रवार को द्वितीय भाषा-अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी /उर्दू / मराठी है) अथवा हिन्दी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
20.06.2026 दिन शनिवार को पर्यावरण अध्ययन
22.06.2026 दिन सोमवार को अतिरिक्त भाषा-हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों हेतु)
कक्षा 8वीं पुनः परीक्षा संशोधित समय-सारणी
16.06.2026 दिन मंगलवार को  प्रथम भाषा-(सहायक वाचन सहित) हिन्दी (SCERT)/ (NCERT), अंग्रेजी (SCERT) / (NCERT), उर्दू, मराठी
18.06.2026 दिन गुरूवार को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु)
19.06.2026 दिन शुक्रवार को द्वितीय भाषा-अंग्रेजी (SCERT)/ (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/ उर्दू / मराठी है) अथवा हिन्दी (SCERT) / (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
20.06.2026 दिन शनिवार को विज्ञान 
22.06.2026 दिन सोमवार को तृतीय-संस्कृत भाषा (SCERT/NCERT), हिन्दी, अरबी, मराठी, उडिया, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (मूकबधिर रेज़ियेशन)
23.06.2026 दिन मंगलवार को सामाजिक विज्ञान

Post a Comment

Previous Post Next Post