सागर - कार्यालय 7 म.प्र. बालिका बटालियन एन सी सी, सागर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 08 मई 2026 से दिनांक 17 मई 2026 तक एस. व्ही. एन. यूनिवरसिटी सिरोजा में संपन्न किया जा रहा है। शिविर कैम्प कमांडेट कर्नल सुजीत डी देशमुख, डिप्टी कैम्प कमांडेट मेंजर प्रतिभा तिवारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा हैं शिविर में लगभग 500 एनसीसी सीनियर विंग, सीनियर तथा जूनियर विंग, कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैडेट्स इस शिविर में फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग टैन्ट पिचिंग, पीटी, योगा के साथ सामायिक विषयों का भी अध्ययन कर रहे हैं।
शिविर में एनसीसी कैडेट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, नाटक, पेंटिग स्लोगन रंगोली आदि प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी 'ए' 'बी' एवं 'सी' सार्टिफिकिट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर करना अनिवार्य होता हैं.. इस प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में आपसी मेल एकता की भावना, अनुशासन एवं देश प्रेम की भावना जागृत होती हैं। प्रशिक्षण शिविर के पश्चात् एनसीसी कैडेट्स में साहस, विश्वास एवं आत्मविश्वास जागृत होना स्वाभाविक प्रक्रिया है जो कि उन्हे भविष्य में सभी आयामों में संघर्षरत रहते हुए सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
आज दिनांक 09 मई को शिविर का औपचारिक शुभारंभ डिप्टी कैंप कमांडेट मेजर प्रतिभा तिवारी के संबोधन से किया गया जिसमें सभी कैडेट एडम सूवेदार मेजर धनत्तर सिंह, प्रशिक्षण सूवेदार मेंजर सतीश कुमार एवं समस्त पी आई स्टाफ, एएनओ कैप्टन नेहा जैन, ले. अर्चना पांडे, ले. दीपाली मशीह, ले. कीर्ति रैकवार, फर्स्ट ऑफीसर स्मिता मिश्रा फर्स्ट ऑफीसर कमला कारपेन्टर, एवं सिविल स्टाफ भी सम्मिलित रहे। और कैडेटो के फायरिंग की शुरुआत भी कैम्प कमांडेट कर्नल सुजीत डी देशमुख के द्वारा MRC Sagar रॅन्ज सागर में की गई।