आज फिर सरकार ने डीजल की कीमत में 90 पैसे की वृद्धि की है। इससे और महंगाई बढ़ने की संभावना है। तीसरे चरण के लिए तैयार रहे जनता।


 सागर -भारत में तेल कंपनियों ने वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है。यह पिछले 5 दिनों में दूसरी बार की गई बढ़ोतरी है, क्योंकि इससे पहले 15 मई को दामों में ₹3 प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी ।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं:
  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹98.64 (बढ़ोत्तरी 87 पैसे) और डीजल ₹91.58 (बढ़ोत्तरी 91 पैसे)
  • मुंबई: पेट्रोल ₹107.59 (बढ़ोत्तरी 91 पैसे) और डीजल ₹94.08 (बढ़ोत्तरी 94 पैसे)
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹109.70 (बढ़ोत्तरी 96 पैसे) और डीजल ₹96.07 (बढ़ोत्तरी 94 पैसे)
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹104.49 (बढ़ोत्तरी 82 पैसे) और डीजल ₹96.11 (बढ़ोत्तरी 86 पैसे) ।

Post a Comment

Previous Post Next Post