कलेक्टर के निर्देश का असरग्राम गढ़ौली खुर्द में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त ।


 सागर - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम गढ़ौली खुर्द के खसरा नंबर 134 स्थित आँगनवाड़ी केंद्र के सामने शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया। 
मौके पर रोहित ऑटो पार्ट्स, मोहम्मद नईम, रंजन राय एवं सुभाष यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान एवं अन्य निर्माण किया गया था। राजस्व अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण कार्य का ध्वस्तीकरण कर सभी अतिक्रमण हटाए और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। 
उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, सीडीपीओ विजय जैन, पटवारी निरंजन कुर्मी, सरपंच अरविन्द घोषी एवं थाना मोतीनगर से पुलिस बल उपस्थित रहा।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post