श्री शांतिनाथ जी जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक एवं विश्व परिवार दिवस पर अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद सद्भावना शाखा द्वारा कार्यक्रम !

 सागर- आज प्रथम ज्येष्ठ चतुर्दशी को 16 वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक पर श्री अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मरुदेवी संभाग, सद्भावना शाखा,बालक हिल व्यू द्वारा श्री १००८ शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संयुक्त रूप से लाडू बनाया एवं चढ़ाया गया। इसके पूर्व श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर के आठ दिवसीय शिविर के दौरान समस्त शिवरार्थियों का एक दिवस का स्वल्पाहार परिषद की सद्भावना शाखा सदस्य श्रीमती प्रियंका जैन मार्बल द्वारा कराया गया। उपरोक्त शिविर में पधारे द्वय विद्वत भैया  श्री अर्पित भैया जी एवं श्री श्रेयांश भैया जी को सद्भावना शाखा सचिव श्रीमती डाली जैन के निवास पर भोजन हेतु आमंत्रित कर सद्भावना शाखा द्वारा सम्मानित किया गया। शिविर में द्रव्य संग्रह की परीक्षा में प्रथम श्रीमती संध्या बड़कुल, द्वितीय श्री सोनल जैन, तृतीय श्रीमती रश्मि आलोक जैन (अध्यक्ष- सद्भावना शाखा) को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व महावीर जयंती पर समस्त नगर के सामूहिक महावीर स्वामी निर्वाण उत्सव आयोजन में सद्भावना शाखा द्वारा लगाई गई झांकी "संत -पंथ भेदभाव रहित जैन धर्म  प्रभावना" झांकी को पुरस्कृत व सद्भावना शाखा पदाधिकारियों को महावीर स्वामी जी निर्वाण उत्सव आयोजक श्री गौरा बाई जी दिगंबर जैन मंदिर समिति द्वारा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन, सचिव श्रीमती डाली  चौधरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती अमिता जैन को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। आज 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर सद्भावना शाखा अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा डॉ. प्रदीप- डॉ. ज्योति चौहान के निवास पर पहुंचकर कर चार पीढ़ियों के संयुक्त परिवार के साथ स्वल्पाहार , फोटोग्राफी के साथ संयुक्त परिवार के लाभप्रद अनुभव साझा किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post