देश में महंगाई ने आम आदमी का दम घोंट दिया है। दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 29 रु भी बढ़ा दिए गए हैं।
सागर - देश में महंगाई ने आम आदमी का दम घोंट दिया है. जरूरत का सामान दिन पर दिन महंगा हो रहा है. दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। यह कंपनी है सरकार के अधीनस्थ होती हैं। ना किसी मंत्री ना प्रधानमंत्री का इस पर बयान आना यह भी दिखता है। बढ़ती हुई महंगाई का सत्ताधारी पार्टी पर कोई असर नहीं हो रहा है।
बस यह कहना की विश्व में आर्थिक मंदी है। उससे आम जनता की परेशानियां कम नहीं होती हैं।
सरकार को चाहिए की सरकारी खर्चों में कटौती कर आम जनता को राहत पहुंचाएं।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए का इजाफा कर दिया है. जिसके बाद अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 964 रुपए हो गई है.