शाहपुर-भडराना क्षेत्र में आबकारी अमले की सघन कार्यवाही, अवैध मदिरा जब्त ।




 सागर - अवैध मदिरा विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी अमले द्वारा शाहपुर एवं भडराना क्षेत्रों में सघन गश्त एवं दबिश कार्यवाही की गई। शाहपुर क्षेत्र के बाजार, बस स्टैंड तथा देवरी-पथरिया स्थित विभिन्न संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई। कार्यवाही के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से 74 पाव विदेशी मदिरा बॉम्बे स्पेशल एवं 56 पाव सागर गोल्ड व्हिस्की बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण कायम किए गए।
इसी क्रम में भडराना क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्राम ढाबोली में एक ठिकाने से 13 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। उक्त प्रकरण में भी मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। आबकारी अमले द्वारा शाहपुर एवं भडराना क्षेत्रों में कुल तीन प्रकरण कायम कर 25.74 ब ली अवैध मदिरा जप्त की इसी प्रकार अवैध मदिरा के विरुद्ध  कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post