पेयजल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं परिसंपत्तियों के संरक्षण हेतु विभागीय कार्यशाला आयोजित।



सागर
-  जिला पंचायत सागर सभागार में पेयजल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों के संरक्षण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई सागर,  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित विभागों के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित नल-जल योजनाओं की विभिन्न परिसंपत्तियों एवं अवयवों की जानकारी साझा करना तथा उनके संरक्षण के प्रति, विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाना था। इस दौरान जल निगम द्वारा योजनाओं से संबंधित विभिन्न अवयवों की जानकारी जीआईएस पोर्टल पर अपलोड किए गए डेटा के माध्यम से उपस्थित उपयंत्रियों को प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) रूप में प्रदर्शित की गई। साथ ही पेय जल योजनाओं के संरक्षण एवं प्रभावी संचालन हेतु विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post