कलेक्टर के निर्देश पर शमशान घाट से हटाया अवैध कब्जा ।



 सागर - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार शाहगढ़ एसडीएम श्री नवीन सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में राजस्व दल द्वारा शाहगढ़ के ग्राम सेमरा रामचंद्र स्थित शमशान घाट से कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा विगत दिवस राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाया जाए, किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post