पूर्व सैनिकों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 29 अगस्त से ।



 सागर -  ट्रेनिंग ईएमई सेंटर, सिकंदराबाद द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन यूनिट मुख्यालय के अंतर्गत 29 अगस्त से 11 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस भर्ती रैली में टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सागर जिले में निवास करने वाले इच्छुक पूर्व सैनिक विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सागर से संपर्क कर सकते हैं। भर्ती रैली से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया की जानकारी कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post