विनायका पुलिस की बड़ी सफलता ।48 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार । गोपालगंज क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल ।




 सागर - महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सागर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना विनायका पुलिस ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अपहरण की घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।
प्रकरण का विवरण
दिनांक 07 जुलाई 2026 को थाना विनायका में एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्ष 6 माह की नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर थाना विनायका में अपराध क्रमांक 77/2026 अंतर्गत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं निरंतर प्रयासों के आधार पर संभावित स्थानों पर तलाश की। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 48 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
विवेचना के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ किश्शु पटेल पिता रामबाबू पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी जैसीनगर को वृंदावन मठ मंदिर परिसर, गोपालगंज, सागर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय, सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे केंद्रीय जेल, सागर में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दस्तयाब की गई बालिका को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में एसडीओपी बंडा श्री प्रदीप वाल्मीकि, थाना प्रभारी विनायका उपनिरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक लोकमन राही, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह घोष, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक सोमेश मिश्रा, आरक्षक पुष्पेंद्र सेन, महिला आरक्षक रोशनी पांडे, थाना गोपालगंज से महिला आरक्षक नीलम ठाकुर एवं आरक्षक हेमेंद्र सहित पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सागर पुलिस की अपील ।
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी बालक या बालिका के गुम होने अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना किसी बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post