जे के सीमेंट ने सागर में किया टेक कनेक्ट कार्यक्रम का किया आयोजन।


सागर -भारत की अग्रणी सीमेंट कंपनी जे के सीमेंट द्वारा सागर शहर में टेक कनेक्ट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय दीपाली होटल, सागर में संपन्न हुआ, जिसमें सागर जिले के प्रतिष्ठित इंजीनियर्स एवं आर्किटेक्ट्स को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जे के सीमेंट के सभी प्रमुख उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कंपनी की तकनीकी सेवाओं और उच्च गुणवत्ता मानकों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित इंजीनियर्स को यह बताया गया कि जे के सीमेंट की तकनीकी विशेषज्ञता एवं उत्पाद गुणवत्ता के माध्यम से निर्माण कार्यों में बेहतर कार्य निष्पादन और उत्कृष्ट गुणवत्ता कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।
इस अवसर पर जे के सीमेंट के जोनल हेड श्री सुधीर मिश्रा, स्टेट हेड श्री अनुराग देव गुप्ता, एरिया टेक्निकल मैनेजर श्री विशाल चौरसिया, एरिया सेल्स मैनेजर श्री अमित सिंघई विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सागर जिले के बीओ श्री मनीष जैन, श्री रॉबिन जैन, सीएफए श्री ईशान राय एवं समस्त टीम के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सागर जिला इंजीनियर्स फोरम के अध्यक्ष  अंकित नामदेव, जैन इंजीनियर्स सोसाइटी  के अध्यक्ष संजीव जैन सहित बड़ी संख्या में जिले के इंजीनियर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post