06 आदतन अपराधियों को जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से 01 वर्ष के लिए किया गया जिला बदर ।उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़े गए आरोपी सागर पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप ।






 सागर - जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा एक बड़ी, सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है। विगत वर्षों से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 06 आदतन अपराधियों को जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में एवं थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
उक्त आरोपी गंभीर एवं सामान्य प्रकृति के अनेक अपराधों में संलिप्त रहे हैं, जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त था। आम नागरिक इनके विरुद्ध रिपोर्ट करने एवं न्यायालय में साक्ष्य देने से स्वयं को असुरक्षित महसूस करते थे।
सागर पुलिस द्वारा तैयार किए गए ठोस एवं तथ्यपरक प्रस्ताव पर माननीय जिला दंडाधिकारी महोदय, सागर द्वारा जिला बदर आदेश पारित किए गए। आदेश प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को आदेश की विधिवत जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़े गए आरोपी
जिला बदर आदेश के प्रभावी पालन में सभी 06 आरोपियों को जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से बाहर, उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर की सीमा में विधिवत छोड़कर आदेश की पूर्ण तामील कराई गई।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना मोतीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जसवंत सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व, सटीक योजना, सतत निगरानी एवं प्रभावी फील्ड एक्शन के चलते जिला बदर की कार्यवाही को पूरी सख्ती एवं विधिक प्रक्रिया के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उनके नेतृत्व में थाना टीम द्वारा की गई कार्यवाही से अपराधियों में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय ।

Post a Comment

Previous Post Next Post