सागर - पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा है, "इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी."भारत के साथ मैच के बहिष्कार की घोषणा पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर की
पाकिस्तान की सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई रिपोर्ट्स चल रही थीं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के ख़िलाफ़ मैच खेलने की इजाज़त न देने पर विचार किया जा रहा है.।
बीते हफ़्ते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ मीटिंग के बाद कहा था कि 'प्रधानमंत्री ने सभी ऑप्शन पर विचार करके मामले को सुलझाने का निर्देश दिया है.'