सागर - जैन इंजीनियर्स सोसाइटी सागर चैप्टर द्वारा श्री दिगंबर जैन महिला आश्रम उच्चतर माध्यमिक शाला सागर (म. प्र .) में शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को एग्जाम किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित गई। और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जैन इंजीनियर्स सोसाइटी सागर के उद्देश्यों में शिक्षा भी शामिल है इसी क्रम में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार का भी प्रबंध संस्था द्वारा किया गया।
अध्ययन सामग्री वह शिक्षण सामग्री है, जिसका उपयोग विद्यार्थी किसी भी विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए करते है। अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया, शिक्षण प्रबंधन प्रणाली को बढ़ा सकती है।
आगे भी संस्था द्वारा ऐसे अनेकों नेक कार्य किए जाएंगे। जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के अध्यक्ष इंजी. संजीव जैन ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि शिक्षा मानव जीवन का एक अनिवार्य स्तंभ है, जो ज्ञान, और कौशल, विश्वास, मूल्यों और नैतिक आदतों को विकसित करती है।
इस अवसर पर सचिव इंजी. प्रासुक सांधेलिया, इंजी. विशेष सिंघई, इंजी. अमन जैन, इंजी वर्धमान मलैया,इंजी. रॉबिन जैन, इंजी. सजल सराफ, इंजी. अविरल जौहरी, इंजी. शुभम जैन, इंजी. समर्थ जैन, इंजी. दीपांशु जैन, इंजी. अंकित जैन, इंजी. अंशुल जैन, इंजी राजेश जैन, इंजी निखिल जैनएवं समस्त सदस्य सापरिवार उपस्थित रहे।