पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच आईएमए द्वारा शिविर 8 फरवरी को आयोजित किया गया है


 सागर - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), सागर शाखा द्वारा जिले के समस्त पत्रकार बंधुओं एवं उनके परिवारजनों के लिए  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर, मुख्य बस स्टैंड के पास, सागर आयोजित किया जाएगा। शिविर में लाभ लेने हेतु प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपना एवं अपने परिवारजनों का आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर अवश्य आएँ। आईएमए, सागर शाखा के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने सभी पत्रकार बंधुओं से इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post