बिहार के दरभंगा जिले में दलित समाज के शख्स ने गांव के सभी ब्राह्मणों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

  सागर - मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। दलित समाज के शख्स ने हरिनगर गांव के 70 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया है। वहीं, गांव के करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सभी आरोपी ब्राह्मण समाज से हैं। यानी पूरे गांव के ब्राह्मणों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर गांव में 30 जनवरी को दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद जातीय विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि 30 जनवरी को जब हेमकांत झा के बहन-बहनोई रास्ते से गुजर रहे थे, उसी दौरान कैलाश पासवान ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की।

Post a Comment

Previous Post Next Post