सूदखोरों से परेशान विक्की जैन मोगली ने आत्महत्या की परिजनों ने शव को रोड पर रखकर किया चक्काजाम।

सागर: भाजपा नेता संजय जैन लाट के छोटे भाई विक्की जैन मोगली की मौत हो गई। बाहुबली कालोनी निवासी विक्की जैन ने सूदखोरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी इलाज के दौरान भाग्योदय तीर्थ में मौत हो गई।  बताया जाता है कि विक्की जैन कर्ज को लेकर परेशान था । कई दिग्गजों के नाम सामने आ रहे है। सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है। परिजनों ने बताया कि विक्की जैन की डायरी से 9 कर्जदारों के नाम मिले हैं। गुरुवार को परिजनों और क्षेत्रवासियों ने विक्की जैन का शव रखकर चक्काजाम शुरू किया है। पुलिस से न्याय की मांग कर रहे है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post