सागर - पत्नी (शिखा सिंह) का आरोप: "2 करोड़ रुपये और कार के लिए मुझे प्रताड़ित किया गया। 19 साल पुराने इस रिश्ते में मुझे जहर देने की कोशिश हुई और घर से बाहर निकाल दिया गया। मैंने इस शादी के लिए अपने IAS पति को भी छोड़ दिया था।"
पिता ने चेताया था-बेटी, एक दिन सड़क पर आ जाओगी...और आज मैं सच में वहीं खड़ी हूं।" ये कहते हुए शिखा सिंह फफक-फफक कर रो पड़ी। शिखा सिंह कोई साधारण महिला नहीं हैं बल्कि ये मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्नी हैं। जिन्होंने अपने पति महेंद्र सिंह चौहान पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई है।
पति (महेंद्र सिंह चौहान) का पक्ष: "ये सब आरोप झूठे और निराधार हैं। मुझे पिछले 15 सालों से ब्लैकमेल किया जा रहा है। चूँकि मैंने तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसलिए दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची गई है।"
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।