सागर - गढ़ाकोटा में दिनांक 26 से 28 फरवरी तक आयोजित रहस मेले में जिला मेडीकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाऐंगे एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को आवश्यक सहायक उपकरण (ट्रायसाईकिल, बैसाखी, मोट्रेट ट्रायसाईकिल, श्रवण यंत्र, कैलीपर्स, कृत्रिम अंग, नीब्रेस, कमर का पट्टा, छड़ी, इत्यादि) प्रदाय किये जाने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जावेगा।
दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु समग्र आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, इलाज के दस्तावेज। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र या बीपीएल कार्ड या सरपंच/सचिव/वार्ड प्रभारी/वार्ड पार्षद का आय प्रमाण पत्र। दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्रायसाईकिल हेतु 80 प्रतिशत या अधिक का अस्थिबाधित का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग के दोनो हाथ सही हों, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र या बीपीएल कार्ड या सरपंच/सचिव/वार्ड प्रभारी/वार्ड पार्षद का आय प्रमाण पत्र एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण हेतु आयु 60 वर्ष से अधिक हो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र या बीपीएल कार्ड या सरपंच/सचिव/वार्ड प्रभारी/वार्ड पार्षद का आय प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।