परीक्षा के दौरान तनाव कैसे दूर करें श्रृंखला बोर्ड परीक्षा में तनाव न लेकर इस प्रकार करें तैयारी बता रही है। विज्ञान शिक्षक श्रीमती अर्चना लता कुर्मी माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल मेनपानी सागर।




 सागर - श्रीमती अर्चना लता कर्मी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले पाठ्यक्रम की स्पष्ट समझ विकसित करनी चाहिए। बिना योजना के पढ़ाई करने के बजाय यह आवश्यक है कि विद्यार्थी संपूर्ण सिलेबस को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान—इन तीन भागों में विभाजित कर, प्रत्येक अध्याय के महत्त्व और अंकों के भार को समझें। 
प्रत्येक अध्याय को पढ़ते समय कठिन शब्दों को चिह्नित करना, उनके अर्थ समझना तथा महत्त्वपूर्ण तथ्यों को नोटबुक में संक्षेप में लिखना लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञान विषय केवल रटने का नहीं, बल्कि समझने और प्रस्तुत करने का विषय है। इसलिए कुछ टिप्स जरूर ध्यान दे.......
1..भौतिक विज्ञान में सूत्रों को समझकर उनके प्रयोग सीखना आवश्यक है, प्वाइंट मै जवाब देने का प्रयास करे अन्यथा विषय को न लिखे।
2. रसायन विज्ञान में अभिक्रियाओं को संतुलित रूप से लिखने पर और उनके कारणों को समझाने पर विशेष ध्यान दे।
3..जीव विज्ञान में लेबलयुक्त चित्रों और परिभाषाओं की स्पष्टता अच्छे अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
4..कोशिश करें की उत्तर में फ़्लोचार्ट बनाए जा सके ये अंक प्राप्ति मै सहायक होते है।
5..परीक्षा की दृष्टि से उत्तर लेखन का अभ्यास विज्ञान विषय में निर्णायक सिद्ध होता है। अतः पूर्व के पेपर की प्रैक्टिस जरूर करे वो भी टाइमर का उपयोग करके जिससे एग्जाम हॉल में समय का प्रबंधन काफी आसान हो जाएगा ।
6..विद्यार्थियों को उत्तर हमेशा बिंदुओं में, साफ़ और सुस्पष्ट भाषा में लिखने का अभ्यास करना चाहिए। जहाँ आवश्यक हो वहाँ उपयुक्त चित्र बनाना और सही वैज्ञानिक शब्दावली का प्रयोग करना अंक बढ़ाने में सहायक होता है।
7.. नियमित पुनरावृत्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ की गई तैयारी ही विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में पूर्णांक के लक्ष्य तक पहुँचाने में सक्षम बनाती है।
8..अंत में महत्वपूर्ण नियमित 10 मिनट का ध्यान आपको मानसिक मजबूती प्रदान करेगा ।अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान जरूरी है ,हो सके तो मोबाइल पर सोशल मीडिया एप से दूरी रखें ,जिससे आपकी याददाश्त और ध्यान दोनों ही आपके अनुसार होंगे .
श्रीमती अर्चना लता कुर्मी माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल मेनपानी सागर

Post a Comment

Previous Post Next Post