सागर जिले की 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का 32 समूहों में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई है।

 


 सागर - म.प्र. राजपत्र (असाधारण) कमांक 45 दिनांक 20.02.2026 में प्रकाशित निष्पादन की व्यवस्था अधिसूचित शर्तों/ निर्बन्धनों के अधीन एवं आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के पत्र कमांक/7-ठेका/ई-909579 दिनांक 22.06.2026 से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में ई टेण्डर (ई टेण्डर एवं ई टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इस हेतु दिनांक 27.02.2026 प्रातः 10 बजे जिला सागर की 104 मदिरा दुकानों के गठित 32 समूहों में से प्रथम चरण बैच-1 के अंतर्गत 11 एकल समूहों के ई-टेण्डर कम ऑक्शन हेतु लाईव किये गये हैं। जिनमें 37 मदिरा दुकाने सम्मिलित होकर आरक्षित मूल्य 2230059605 (दो सौ तेईस करोड़ उन्सठ हजार छः सौ पांच) रूपये है। इच्छुक निविदाकर्ता दिनांक 27.02.2026 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 02 मार्च 2026 को दोपहर 02 बजे तक टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड़ कर ऑफर सबमिट कर सकते हैं। तथा टेण्डर खोलने की प्रकिया 02:05 बजे से कलेक्टोरेट सागर सभाकक्ष में निष्पादन की प्रकिया सम्पन्न की जायेगी ।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 02 मार्च 2026 को दोपहर 02:00 बजे तक, ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि दिनांक 02 मार्च 2026 को दोपहर 02:05 बजे निर्धारित की गई है। 
ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभएवं बंद होने की तिथि दिनांक 02 मार्च 2026 को दोपहर 03:30 बजे से सायंकाल 05:30 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिये समयावधि में वृद्धि)। ई-टेण्डर खोलने की तिथि 02 मार्च 2026 को सायंकाल 06:00 बजे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post