खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, चार अवैध भंडारण प्रकरण दर्ज किए गए हैं।



 सागर - कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील शाहगढ़ के ग्राम दलपतपुर में खनिज गिट्टी एवं रेत के अवैध भंडारण के चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान संबंधित स्थलों पर अवैध रूप से संग्रहित खनिज सामग्री पाए जाने पर नियमानुसार प्रकरण कायम कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसके अतिरिक्त देवरी क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर को जब्त किया गया। उक्त वाहन को जप्त कर थाना महाराजपुर में खड़ा कराया गया है। सभी प्रकरण नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post