होली पर्व के पूर्व मोतीनगर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाही की गई ।शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चाकू के साथ एक अन्य आरोपी पकड़ा गया ।




सागर - पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दिनांक 03.03.2026 को दो महत्वपूर्ण कार्यवाहियां करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण 01– शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरियादी संतोष पिता फूलसिंह अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.03.2026 की सुबह लगभग 09:30 बजे आरोपी साहब अहिरवार ने शराब पीने के लिए उससे रुपए मांगे। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा पास में पड़ी ईंट से प्रहार कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट पर अपराध धारा 119(1), 296, 115(2), 118(1), 351(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रभावी कार्यवाही के आधार पर आरोपी साहब अहिरवार पिता परशोत्तम अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड सागर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं।
प्रकरण 02– अवैध धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
इसी दिन मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मृत्युञ्जय मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उसने अपना नाम सोनू रैकवार पिता रमेश रैकवार उम्र 33 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड सागर बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू (कीमत लगभग ₹500) बरामद हुआ। आरोपी के पास उक्त चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इस पर धारा 25(1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध भी पूर्व में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post