सागर - अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा रजि.224/03 की प्रबंध समिति की बैठक देश की राजधानी दिल्ली में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी वर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव रखे गए
1-अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का केंद्रीय कार्यालय देश की राजधानी नई दिल्ली में पहाड़गंज स्थित न्यू ग्रेट अशोका में होगा ।
2-अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का बैंक खाता अपडेट करके सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा ।
3-अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के सदस्यता अभियान हेतु विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए ।
4-संस्था के चुनाव की अधिसूचना आगामी बैठक में घोषित की जाएगी ।
5-अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की लीगल सेल का गठन किया गया सर्वसम्मति से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता श्रीमती प्रभा कुशवाहा को लीगल सेल का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया । प्रबंध कार्य समिति की बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी वर्मा जी बिहार, प्रधान महासचिव श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी विदीशा, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल जी सागर म प्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा जी ललितपुर उत्तर प्रदेश, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा जी इंदौर, महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश कुशवाहा जी ग्वालियर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विजय शंकर वर्मा जी, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुशवाहा जी, दिल्ली प्रदेश के प्रधान महासचिवराजेंद्र प्रसाद कुशवाहा जी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्री रवीशेखर कुशवाहा जी, लीगल सेल की नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती प्रभा कुशवाहा जी, मध्य प्रदेश की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका कुशवाहा जी एवं मान्य प्रदेशों के प्रदेश पदाधिकारी गण शामिल हुए ।