36 बर्षीय महिला नीलम अहिरवार का जो कैंसर से पीड़ित थी उसका श्री गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल सदर बाजार सागर में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

 
सागर - 36 वर्षीय महिला नीलम अहिरवार जो कैंसर से पीड़ित थी।जिसका ऑपरेशन नागपुर में हुआ था।6 महीने कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से इलाज हुआ। पूरी थैरेपी होने के पश्चात मरीज के मुँह में छाले हो गए थे।
उसके उपरांत उसे पेट में बहुत दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी।दर्द होने की वजह से उसके पेट में छेद होकर पेट का गंदा पानी शरीर में भरने लगा।कई जगह इलाज लेने के पश्चात् मरीज सागर के श्री गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल सदर बाजार सागर में भर्ती हुई।जहां उसे चिकित्सक ने मरीज की जांच करवाई पेट में कैंसर का संक्रमण होना प्रतीत हो रहा था। चिकित्सक ने पेट के आपरेशन कराने की सलाह दी। मरीज के पेट का ऑपरेशन किया गया। दो बोतल ब्लड लगाया गया।ऑपरेशन के द्वारा पेट के ख़राब हिस्से को निकाल दिया गया और ऑपरेशन के द्वारा उस छेद को बंद किया।ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ संजीव मुखारया, डॉ जाह्नवी मुखारया, डॉ कविता साहू, बीएमसी के  प्रोफेसर डॉ दुष्यन्त रोहित ओटी असिस्टेंट रितेश मौर्य, शाहरुख, राम जी लोधी, रेखा शामिल थे। मरीज अब पूर्णतः सुरक्षित और स्वस्थ्य है। और उसे अब खाना खाने में भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post